यूज़र ने कनेरिया से कहा- 'पाकिस्तान में हिंदुओं की समस्याओं पर लिखें किताब'; उन्होंने दिया जवाब
'X' पर एक यूज़र ने पूर्व पाकिस्तानी लेग-स्पिनर दानिश कनेरिया से कहा, "आपको इसपर किताब लिखनी चाहिए कि पाकिस्तान में हिंदू खिलाड़ी के तौर पर आपने किन चीज़ों का सामना किया और एक आम हिंदू को वहां रोज़ाना किन हालातों से गुज़रना पड़ता है।" इसपर दानिश ने लिखा, "जल्द किताब लिखना शुरू करूंगा...उम्मीद है कि हर कोई मेरा समर्थन करेगा।"