यूज़र ने कहा- रेलवे ने कन्फर्म सीट का मेसेज भेजकर वेटिंग में बदल दिया; रेलवे ने दिया जवाब

X पर एक यूज़र ने दावा किया कि उसे पटना-हावड़ा ट्रेन में पहले कन्फर्म सीट का मेसेज मिला लेकिन बाद में इसे वेटिंग कर दिया गया। यात्री ने इसके स्क्रीनशॉट भी शेयर किए जिसमें 4 सीट पहले कन्फर्म और बाद में वेटिंग दिख रही हैं। इस पर रेलवे सेवा ने कहा, "हम आपसे क्षमा मांगते हैं...कृपया अपना नंबर शेयर करें।"

Load More