यूज़र्स का डेटा चीन भेजते हैं लाखों डाउनलोड्स वाले 2 एंड्रॉयड ऐप: रिपोर्ट

साइबर सिक्योरिटी कंपनी प्रैडिओ की रिपोर्ट के अनुसार, गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद 15 लाख से अधिक डाउनलोड्स वाले 2 कथित फाइल मैनेजमेंट एंड्रॉयड ऐप में स्पाईवेयर पाया गया है। बकौल रिपोर्ट, दोनों ऐप्स गुपचुप तरीके से यूज़र्स का डेटा चीन के सर्वर्स को भेजते हैं। कंपनी ने यूज़र्स को इन ऐप्स को अनइंस्टॉल करने की सलाह दी है।

Load More