यूजीसी ने '10 डेज़ एमबीए' जैसे फर्ज़ी ऑनलाइन प्रोग्राम को लेकर जारी की चेतावनी
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने मान्यता प्राप्त डिग्री कोर्सेज़ के समान नामों के शॉर्ट-फॉर्म्स वाले फर्ज़ी ऑनलाइन प्रोग्राम को लेकर चेतावनी जारी की है। यूजीसी के अधिकारियों ने विशेष रूप से '10 डेज़ एमबीए' पाठ्यक्रम का उल्लेख कर यह बात कही है। यूजीसी सचिव मनीष जोशी ने कहा, "स्वीकृत ऑनलाइन कार्यक्रमों की एक सूची आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।"