यूजीसी ने विवि में एससी, एसटी छात्रों से भेदभाव को रोकने के लिए विशेषज्ञ समिति की गठित
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने उच्च शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ने वाले अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अल्पसंख्यक समुदायों के छात्रों संग होने वाले भेदभाव को रोकने के लिए विशेषज्ञों की समिति गठित की है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा पिछले महीने शिक्षण संस्थानों में वंचित समुदाय के छात्रों की मौत को 'संवेदनशील मुद्दा' बताने के बाद यह फैसला लिया गया।