नैशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। एनटीए ने नतीजों के साथ यूजीसी नेट के विभिन्न विषयों के लिए कट-ऑफ मार्क्स और पर्सेंटाइल की भी घोषणा की है। गौरतलब है कि यह परीक्षा 186 शहरों के 663 केंद्रों में हुई थी और 83 विषयों के लिए 8,34,537 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी।