यूजीसी-नेट की परीक्षा की तारीख बदली, 16 की जगह 18 जून को होगा एग्ज़ाम

यूजीसी के चेयरमैन एम जगदीश कुमार ने 'X' पर पोस्ट कर यूजीसी-नेट की परीक्षा की तारीख बदले जाने की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, "एनटीए और यूजीसी ने निर्णय लिया है कि यूजीसी-नेट की परीक्षा अब 16 जून (रविवार) की जगह 18 जून (मंगलवार) को होगी।" उन्होंने बताया कि यह फैसला अभ्यर्थियों द्वारा मिले फीडबैक के कारण लिया गया है।

Load More