यूजीसी-नेट की परीक्षा के नियमों में किए गए 2 बदलाव, जून 2024 की परीक्षा से होंगे लागू

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने यूजीसी-नेट की परीक्षा के नियमों में 2 बदलाव किए हैं जो जून 2024 की परीक्षा से लागू होंगे। 4 वर्षीय/8 सेमेस्टर स्नातक डिग्री कर रहे उम्मीदवार अब अपने अंतिम वर्ष/सेमेस्टर में यूजीसी-नेट का फॉर्म भर सकते हैं। 4 वर्षीय स्नातक डिग्री प्राप्त उम्मीदवार अब किसी भी विषय के लिए यूजीसी-नेट की परीक्षा दे सकते हैं।

Load More