यूट्यूब की पूर्व सीईओ सूज़न वोजिस्की का 19 वर्षीय बेटा मार्को मिला मृत
यूट्यूब की पूर्व सीईओ सूज़न वोजिस्की के 19-वर्षीय बेटे मार्को ट्रॉपर का शव इस हफ्ते कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी, बर्कले में उनके छात्रावास में मिला है। कैंपस पुलिस के मुताबिक, मौत का कारण स्पष्ट नहीं है लेकिन इसमें किसी का हाथ होने का संदेह नहीं है। ट्रॉपर की नानी का मानना है कि उनकी मौत ड्रग्स के अत्यधिक सेवन से हुई होगी।