यूट्यूब ने अपनी नीतियों में किया बदलाव, बंदूक वाले वीडियो पर लगाए गए नए प्रतिबंध
यूट्यूब ने किशोरों की सुरक्षा के मद्देनज़र अपनी नीतियों में बदलाव करते हुए बंदूक वाले वीडियो पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 18 वर्ष से कम आयु के दर्शकों के लिए ऐसे कंटेंट अपने आप प्रतिबंधित हो जाएंगे जिनमें बंदूक का प्रदर्शन करते हुए दिखाया गया होगा। यह नीति 18 जून से लागू हो जाएगी।