यूट्यूब स्टार व प्रो रैली ड्राइवर केन ब्लॉक का स्नोमोबाइल दुर्घटना में हुआ निधन
यूट्यूब स्टार व प्रो रैली ड्राइवर केन ब्लॉक का 55 वर्ष की उम्र में अमेरिका के यूटाह में अपने घर के नज़दीक स्नोमोबाइल दुर्घटना में निधन हो गया। उनकी टीम हूनिगन रेसिंग ने कहा, "केन एक दूरदर्शी इंसान थे और सबसे महत्वपूर्ण एक पिता और पति थे। उनकी कमी खलेगी।" पुलिस के मुताबिक, स्नोमोबाइल दुर्घटनाग्रस्त होकर उनके ऊपर आ गिरा।