यूट्यूबर की पिटाई के मामले में गुरुग्राम पुलिस ने एल्विश को भेजा नोटिस, पूछताछ के लिए बुलाया

यूट्यूबर सागर ठाकुर उर्फ ​​मैक्सटर्न से मारपीट करने के मामले में 'बिग बॉस ओटीटी-2' के विजेता एल्विश यादव को गुरुग्राम पुलिस ने नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है। दरअसल, एल्विश यादव द्वारा मैक्सटर्न को कथित तौर पर पीटे जाने का वीडियो सामने आया है। मैक्सटर्न का आरोप है कि उनकी रीढ़ की हड्डी तोड़ने की कोशिश की गई।

Load More