यूट्यूबर कीनन केहिल का ओपन हार्ट सर्जरी के बाद 27 साल की उम्र में हुआ निधन

सेलेब्रिटीज़ के साथ लिप-सिंक वीडियो बनाने को लेकर मशहूर हुए अमेरिकी यूट्यूबर कीनन केहिल (27) का निधन हो गया है। उनके मैनेजर डेविड ग्राहम के मुताबिक, उनकी ओपन हार्ट सर्जरी के बाद जटिलताएं पैदा हो गई थीं। उन्हें मैरोटॉ-लमे नामक सिंड्रोम था जिसमें अंग और टिश्यू का आकार बढ़ने लगता है और इसके लिए वह लगातार इलाज करा रहे थे।

Load More