यूट्यूबर डेनियल ब्रोंचालो ने थाईलैंड में की बॉयफ्रेंड की हत्या, सूटकेस में छिपाए शव के टुकड़े
स्पैनिश अभिनेता रोडोल्फो सांचो के बेटे और यूट्यूब शेफ डेनियल सांचो ब्रोंचालो (29) को अपने 44-वर्षीय बॉयफ्रेंड की हत्या करने और शव के अंगों को सूटकेस में छिपाने के आरोप में थाईलैंड में गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, डेनियल ने अपराध स्वीकार किया है। उसने बताया कि बॉयफ्रेंड द्वारा साथ सोने से इनकार करने पर वह नाराज़ हो गया।