यूट्यूबर ने तमिलनाडु में मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए बगैर अनुमति जुटाए ₹33 लाख, हुआ अरेस्ट
पुलिस ने तमिलनाडु के कार्तिक गोपीनाथ नामक यूट्यूबर को राज्य सरकार द्वारा नियंत्रित एक मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए बगैर अनुमति अवैध तरीके से ₹33 लाख+ जुटाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, गोपीनाथ ने निजी खाते में भी पैसे इकट्ठा किए थे। यूट्यूबर पर जुटाए गए रुपयों का निजी हितों के लिए इस्तेमाल करने का आरोप है।