यूट्यूबर ने दिल्ली में दोस्तों संग कारों की छत पर चढ़कर मनाया बर्थडे, हिरासत में लिया गया
दिल्ली में चलती गाड़ियों की छत पर चढ़े यूट्यूबर प्रिंस दीक्षित और उनके दोस्तों का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने प्रिंस को हिरासत में लिया है। पुलिस ने कहा, "प्रिंस ने पूछताछ में बताया कि यह वीडियो 16 नवंबर 2022 को उनके जन्मदिन पर बनाया गया।" पुलिस ने बताया कि उनके दोस्तों की तलाश की जा रही है।