यूट्यूबर प्यूडिपाई पहली बार बने पिता, शेयर कीं नवजात के साथ अपनी तस्वीरें
स्वीडिश यूट्यूबर फिलिक्स शेलबर्ग उर्फ प्यूडिपाई 33 साल की उम्र में पहली बार पिता बने हैं और उनकी पत्नी मार्जिया शेलबर्ग ने बेटे को जन्म दिया है। यूट्यूबर प्यूडिपाई ने बताया कि बेटे का जन्म 11 जुलाई को हुआ था। प्यूडिपाई ने नवजात के साथ अपनी और पत्नी की तस्वीरें शेयर कर लिखा, "परिवार में आपका स्वागत है🐻 ❤️।"