यूट्यूबर मनीष कश्यप की मां ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर की उदयनिधि पर एनएसए लगाने की मांग
डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन द्वारा सनातन धर्म की तुलना 'डेंगू व मलेरिया' से किए जाने को लेकर यूट्यूबर मनीष कश्यप की मां मधु देवी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर उनपर एनएसए लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा एक मुख्यमंत्री के बेटे को भी वही सज़ा मिलनी चाहिए जो भारत के आम नागरिक को अदालत देती है।