यूट्यूबर व उसके माता-पिता को केरल में 6 वर्षीय बच्ची की किडनैपिंग के आरोप में किया गया अरेस्ट
पी अनुपमा नामक 20-वर्षीय यूट्यूबर और उनके माता-पिता को केरल पुलिस ने शनिवार को 6-वर्षीय बच्ची का अपहरण करने और ₹10 लाख की फिरौती मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया। बकौल पुलिस, आरोपियों पर कर्ज़ था और उबरने के लिए उन्होंने किडनैपिंग की। इसके बाद पकड़े जाने के डर से उन्होंने बच्ची को एक मैदान में छोड़ दिया था।