यूट्यूबर, सिंगर व मोटिवेशनल स्पीकर छात्रा बनी सीबीएसई की डिसेबिलिटी कैटेगरी की इंटर टॉपर
कोच्चि (केरल) की 19-वर्षीय दृष्टिहीन छात्रा हन्ना ए. साइमन ने सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में 99.2% अंक हासिल कर डिसेबिलिटी कैटेगरी में टॉप किया है। माइक्रोफथाल्मिया नामक जन्मजात विकार से पीड़ित साइमन यूट्यूबर, सिंगर और मोटिवेशनल स्पीकर हैं। मानविकी की छात्रा साइमन ने बताया कि उनके माता-पिता उनके साथ व छोटे भाइयों के साथ एक समान बर्ताव रखते हैं।