यूथ कांग्रेस प्रमुख को हिरासत में लेते वक्त पुलिसकर्मी ने उन्हें मारी लात, सामने आया वीडियो
ईडी द्वारा राहुल गांधी से पूछताछ के खिलाफ दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन के दौरान यूथ कांग्रेस प्रमुख श्रीनिवास बी.वी. को हिरासत में लेते वक्त एक पुलिसकर्मी उन्हें लात मारता दिखाई दिया। कांग्रेस पार्टी ने घटना का एक वीडियो ट्वीट किया है। वहीं, दिल्ली पुलिस के अनुसार, इन विरोध प्रदर्शनों के मामलों में बुधवार तक करीब 800 लोग हिरासत में लिए गए।