यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने निलंबित की भारतीय कुश्ती संघ की सदस्यता
यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने समय पर चुनाव नहीं कराने के चलते भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) की सदस्यता तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी है। इससे पहले यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने मई में चुनाव में देरी होने पर डब्ल्यूएफआई को निलंबन की चेतावनी दी थी। डब्ल्यूएफआई को जून में चुनाव कराने थे लेकिन चुनावों को बार-बार स्थगित किया गया।