यूनिटेक के पूर्व प्रमोटर्स संजय और अजय चंद्रा तिहाड़ से मुंबई की जेलों में शिफ्ट होंगे
सुप्रीम कोर्ट ने यूनिटेक के पूर्व प्रमोटर्स संजय और अजय चंद्रा को तिहाड़ जेल से मुंबई की तलोजा व आर्थर रोड जेल शिफ्ट करने का आदेश दिया है। ईडी ने कोर्ट को बताया है कि दोनों जेल से अधिकारियों को आदेश देकर अपनी संपत्तियों का निपटारा कर रहे थे। बकौल ईडी, दक्षिण दिल्ली में इनका एक गुप्त ऑफिस भी है।