यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की पहली महिला एमडी व सीईओ नियुक्त हुईं ए. मणिमेखलाई
केंद्र ने ए. मणिमेखलाई को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के एमडी और सीईओ के तौर पर नियुक्त किया है और उनका कार्यकाल पद ग्रहण की तारीख से 3 साल की अवधि तक होगा। वह यूनियन बैंक में इन पदों को संभालने वाली पहली महिला होंगी। वह राजकिरण राय जी. की जगह लेंगी जो 2017 से इन पदों पर आसीन थे।