यूनिवर्सिटी ऑफ मॉरीशस ने राष्ट्रपति मुर्मू को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से किया सम्मानित
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मंगलवार को यूनिवर्सिटी ऑफ मॉरीशस ने डॉक्टर ऑफ सिविल लॉ की मानद उपाधि से सम्मानित किया। राष्ट्रपति ने उपाधि से सम्मानित किए जाने के बाद कहा, "मुझे उम्मीद है कि इससे युवा प्रेरित होंगे और खासकर महिलाएं अपने सपनों को पूरा करने के लिए जुनूनी बनेंगी।" राष्ट्रपति 3 दिवसीय मॉरीशस दौरे पर हैं।