यूनिसेफ ने रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण 'विनाशकारी' बाल कुपोषण की दी चेतावनी
यूनिसेफ ने कहा है कि रूस-यूक्रेन युद्ध और कोविड-19 के कारण बच्चों में कुपोषण 'विनाशकारी' स्तर तक जा सकता है। बकौल यूनिसेफ, इस हालात में सबसे गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों के लिए जीवन रक्षक उपचार की लागत में 16% तक बढ़ने की संभावना है। दुनिया में 5-साल से कम उम्र के लगभग 1.36-करोड़ बच्चे गंभीर रूप से कुपोषित हैं।