यूपी एटीएस ने एएमयू के 2 छात्रों पर घोषित किया इनाम, आईएसआईएस से जुड़े होने का है आरोप
उत्तर प्रदेश एटीएस ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के 2 छात्रों पर ₹25,000-₹25,000 का इनाम घोषित किया है। दोनों की पहचान फैज़ान बख्तियार और अब्दुल समद मलिक के तौर पर हुई है और उन पर आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़े होने का आरोप है। प्रॉक्टर के अनुसार, कार्रवाई शुरू होने के बाद से कैंपस में दोनों नज़र नहीं आए हैं।