यूपी एसटीएफ ने कुख्यात गैंगस्टर अनिल दुजाना को एनकाउंटर में किया ढेर
उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने गुरुवार को मेरठ में कुख्यात गैंगस्टर अनिल दुजाना को एनकाउंटर में मार गिराया। पश्चिमी यूपी का कुख्यात गैंगस्टर अनिल मूल रूप से गौतमबुद्ध नगर के दुजाना गांव का रहने वाला था। अनिल के खिलाफ विभिन्न थानों में हत्या व लूट समेत 62 से अधिक केस दर्ज हैं।