यूपी और एमपी के बाद उत्तराखंड में भी 'सम्राट पृथ्वीराज' हुई टैक्स फ्री, धामी ने किया एलान

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' को राज्य में टैक्स फ्री करने का एलान किया। इससे पहले मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश सरकार ने फिल्म को अपने राज्य में टैक्स फ्री करने की घोषणा की थी। गौरतलब है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में 3 जून (शुक्रवार) को रिलीज़ होगी।

Load More