यूपी का बागपत बना देश का पहला ज़िला जहां क्यूआर कोड से हाज़िरी लगाएंगे बीट कॉन्स्टेबल
बागपत (उत्तर प्रदेश) में बीट के कॉन्स्टेबल क्यूआर कोड को स्कैन कर दिन/रात की निगरानी के समय अपनी हाज़िरी लगाएंगे। बागपत के एसपी अर्पित विजयवर्गीय के मुताबिक, देश में ऐसा प्रयोग पहली बार बागपत में किया गया है। इन बीट कॉन्स्टेबलों को क्यूआर कोड के 500 मीटर के दायरे में रहना होगा और उन्हें कई अन्य टास्क भी दिए जाएंगे।