यूपी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को मानहानि के केस में मिली 1 साल की सज़ा
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को मानहानि के एक मामले में एमपी/एमएलए कोर्ट ने दोषी करार देते हुए एक साल की जेल और ₹10,000 जुर्माने की सज़ा सुनाई है। दरअसल, लल्लू ने एक प्रेसवार्ता में तत्कालीन ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए थे जिसके बाद शर्मा ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी।