यूपी कांग्रेस ने इफ्तार पार्टी में अखिलेश को भेजा न्योता, प्रभारी बोले- आने की उम्मीद है
उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने लखनऊ में मंगलवार शाम को आयोजित होने वाली इफ्तार पार्टी के लिए समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को न्योता भेजा है। यूपी कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडेय ने बताया, "अखिलेश के आज आने की उम्मीद है।" हालांकि, पार्टी की ओर से सोमवार को आयोजित हुए होली मिलन समारोह में अखिलेश नहीं पहुंचे थे।