यूपी की 15 वर्षीय लड़की का नेपाल के ऑनलाइन फ्रेंड ने किया अपहरण, 3 माह तक किया रेप
बलिया (उत्तर प्रदेश) की 15-वर्षीय लड़की को अगवा करने के बाद हिमाचल प्रदेश में उसका 3 माह तक रेप करने के आरोप में नेपाल के प्रीतम यादव नामक 26-वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को लड़की को बलिया से रेस्क्यू किया था। लड़की ने बताया कि यादव ने सोशल मीडिया के ज़रिए उससे दोस्ती की थी।