यूपी की अदालत में गाउन पहनते समय जज की रिवॉल्वर गिरने से चली गोली, पैर में लगी
मिर्ज़ापुर (उत्तर प्रदेश) की अदालत में अपर ज़िला सत्र न्यायाधीश तलेवर सिंह अपनी ही रिवॉल्वर से गोली चलने से घायल हो गए हैं। पुलिस ने कहा, "जज ने बताया कि गाउन पहनते समय चैंबर में उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर गिर गई थी जिससे उनके पैर में गोली लग गई। डॉक्टरों ने गोली निकाल दी है और अब उनकी स्थिति सामान्य है।"