यूपी की इलाहाबाद व फूलपुर लोकसभा सीट पर 32 उम्मीदवारों के नामांकन किए गए रद्द

उत्तर प्रदेश की इलाहाबाद और फूलपुर लोकसभा सीट पर पर्चों में मिली खामियों के चलते कुल 32 उम्मीदवारों के नामांकन रद्द कर दिए गए हैं। इलाहाबाद लोकसभा सीट से 29 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था जिनमें से 15 प्रत्याशियों के पर्चे खारिज किए गए। वहीं, फूलपुर में 32 में से 17 प्रत्याशियों के पर्चे खारिज कर दिए गए हैं।

Load More