यूपी की किन सीटों पर कल होगा लोकसभा चुनाव के लिए मतदान व कौन हैं प्रमुख प्रत्याशी?
उत्तर प्रदेश में सोमवार को चौथे चरण के तहत शाहजहांपुर, खीरी, सीतापुर, धौरहरा, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर नगर, अकबरपुर और बहराइच लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। इस चरण में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र 'टेनी', सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक, बीजेपी सांसद साक्षी महाराज, बीजेपी सांसद रामशंकर कठेरिया व आनंद भदौरिया (सपा) प्रमुख प्रत्याशी हैं।