यूपी की किशोरी को 3 माह में 4 बार बेचा गया, पीड़िता ने कहा- 12 से अधिक लोगों ने किया रेप
कानपुर (उत्तर प्रदेश) में 14-वर्षीय किशोरी समेत 6 लड़कियों का अपहरण कर उन्हें बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। नवंबर 2022 में लापता होने के बाद बदायूं से बरामद की गई 14-वर्षीय किशोरी ने बताया कि उसे 4 बार बेचा गया और 12 से ज़्यादा लोगों ने उसका रेप किया।