यूपी की कैसरगंज सीट से बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण ने जीता चुनाव
उत्तर प्रदेश की कैसरगंज लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी करण भूषण सिंह ने सपा के भगत राम मिश्रा को हराकर लोकसभा चुनाव 2024 में जीत दर्ज कर ली है। बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह को 5,71,263 वोट मिले हैं और उन्होंने 1,48,843 वोटों के अंतर से भगत राम को हराया है।