यूपी की गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में पानी की टंकी में मिला महिला का शव, पति फरार
ग्रेटर नोएडा (यूपी) की गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के हॉस्टल की छत पर सीमेंट से बनी पानी की टंकी में एक महिला का शव मिला है। मृतका का पति यूनिवर्सिटी में चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी है और वह अपनी मां के साथ फरार है। पड़ोसियों के अनुसार, महिला (मृतका) व उसके पति के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था।