'तुम्हें तेज़ाब से नहला देंगे': यूपी की छात्रा को इंस्टाग्राम पर दी गई धमकी
मेरठ (यूपी) में बीएएमएस की पढ़ाई कर रही छात्रा को मिलने व बात न करने पर अनजान इंस्टाग्राम आईडी से कथित तौर पर तेज़ाब से नहलाने की धमकी मिली है। बकौल छात्रा, कुछ मॉर्फ्ड अश्लील पोस्ट भी उसके परिचितों को शेयर किए गए। छात्रा की शिकायत पर केस दर्ज हो गया व आरोपी की लोकेशन सहारनपुर में ट्रेस हुई है।