यूपी की जनता पर गर्व है: यूपी की लोकसभा सीटों पर 'INDIA' को बढ़त मिलने पर प्रियंका
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोकसभा चुनाव-2024 की मतगणना के रुझानों में यूपी की लोकसभा सीटों पर विपक्षी गठबंधन 'INDIA' को बढ़त मिलने पर कहा है, "मुझे यूपी की जनता पर गर्व है।" प्रियंका ने कहा, "यूपी की जनता ने बहुत विवेक दिखाया।" गौरतलब है, यूपी में सपा को 38 और कांग्रेस को 6 सीटों पर बढ़त मिली है।