यूपी की जेल में बंद गैंगस्टर अतीक के बेटे ने व्यापारी से मांगी ₹10 लाख रंगदारी, केस दर्ज
उत्तर प्रदेश की जेल में बंद गैंगस्टर अतीक अहमद के बेटे अली अहमद सहित 8 लोगों के खिलाफ बालू व्यापारी से ₹10 लाख रंगदारी मांगने को लेकर केस दर्ज हुआ है। बकौल व्यापारी, रास्ते में रोककर उस पर बंदूक की बट से वार किया गया और उसके ₹48,000 छीन लिए गए। मामले में 3 लोग गिरफ्तार किए गए हैं।