यूपी की जेलों में हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे कैदी, सरकार उपलब्ध कराएगी पुस्तकें
उत्तर प्रदेश की विभिन्न जेलों में बंद कैदी हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करेंगे जिसके लिए राज्य सरकार पुस्तकें उपलब्ध कराएगी। यूपी के जेल व होमगार्ड्स मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा, "हमारा उद्देश्य है कि कैदी अपने केसों की चर्चा करने से बचें और बेहतर इंसान बनकर बाहर निकलें।" उन्होंने कहा कि इनका पाठ करने की बाध्यता नहीं है।