यूपी की नगीना सीट पर बीजेपी प्रत्याशी से 1.42 लाख से ज़्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं चंद्रशेखर
उत्तर प्रदेश की नगीना लोकसभा सीट पर आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रत्याशी व भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी ओम कुमार (बीजेपी) से 1.42 लाख से ज़्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। गौरतलब है, उत्तर प्रदेश में फिलहाल बीजेपी सर्वाधिक 36 लोकसभा सीटों पर आगे चल रही है।