यूपी की नगीना सीट से भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद ने 1.50 लाख से अधिक मतों से जीता चुनाव
उत्तर प्रदेश की नगीना लोकसभा सीट पर आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रत्याशी व भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद ने जीत दर्ज कर ली है। चंद्रशेखर ने बीजेपी के ओम कुमार को 1,51,473 मतों से चुनाव हराया है। चंद्रशेखर को कुल 5,12,552 वोट जबकि ओम कुमार को 3,61,079 वोट मिले हैं। इस सीट पर सपा प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहे।