यूपी की पुलिस चौकी में निक्कर व टी-शर्ट में महिला फरियादी से बात करते दिखे दारोगा, जांच शुरू
कासगंज (उत्तर प्रदेश) की नगरिया पुलिस चौकी में जनसुनवाई के दौरान निक्कर व टी-शर्ट में महिला फरियादी से बातचीत करते दारोगा का वीडियो सामने आया है। वीडियो में महिला के अलावा वहां कई पुरुष खड़े दिखाई दे रहे हैं। कासगंज पुलिस ने बताया, "मामले का संज्ञान लेते हुए सीओ नगर को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।"