यूपी की फैक्ट्री में फटा प्रेशर पाइप, 60 व 45 वर्षीय दो मज़दूरों की हुई मौत
नोएडा (उत्तर प्रदेश) के सेक्टर-81 स्थित स्पेयर पार्ट्स बनाने वाली एक फैक्ट्री में प्रेशर पाइप फटने से 60 व 45 वर्षीय 2 मज़दूरों की मौत हो गई है। हादसे में गंभीर रूप से घायल एक शख्स आईसीयू में भर्ती है और धमाके के बाद आस-पास की कंपनियों में भी अफरा-तफरी मच गई। मामले में अभी कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई।