यूपी की बलिया सीट से 8 बार सांसद बने थे पूर्व पीएम चंद्रशेखर
उत्तर प्रदेश की बलिया लोकसभा सीट से पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर (दिवंगत) कुल 8 बार सांसद चुने गए थे। 'युवा तुर्क' के नाम से विख्यात चंद्रशेखर ने बलिया लोकसभा सीट पर 1977, 1980, 1989, 1991, 1996, 1998, 1999 और 2004 में जीत दर्ज की थी। इससे पहले वह 1962 से लगातार उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के सांसद रहे थे।