यूपी की बीजेपी विधायक ने बुलडोज़र की कार्रवाई को लेकर तहसील जलाने की दी धमकी
बांसडीह (उत्तर प्रदेश) से बीजेपी विधायक केतकी सिंह का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह बुलडोज़र की कार्रवाई को लेकर तहसील जलाने की धमकी दे रही हैं। दरअसल, तहसीलदार ने यूपी के एक गांव में सरकारी ज़मीन पर बने घर को गिराने के लिए बुलडोज़र भेजा था। वीडियो में विधायक के समर्थक भी नाराज़गी ज़ाहिर करते दिख रहे हैं।