यूपी की मंत्री बेबी रानी मौर्य का फेसबुक अकाउंट हैक करने की हुई कोशिश, केस दर्ज
उत्तर प्रदेश की मंत्री बेबी रानी मौर्य का फेसबुक अकाउंट हैक करने की कोशिश हुई है जिसको लेकर उन्होंने केस दर्ज करवाया है। बकौल मौर्य, हैकर्स द्वारा उनकी फोटो लगे एक फेक अकाउंट से एक लिंक के साथ लोगों को मैसेज भेजे जा रहे हैं जिसको क्लिक करने पर आईडी हैक हो रही है। पुलिस ने जांच शुरू की है।